• Home
  • >
  • 'Nach Baliye 9' के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं TV एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी! तुषार कपूर के साथ फिर आएंगी नजर
  • Label

'Nach Baliye 9' के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं TV एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी! तुषार कपूर के साथ फिर आएंगी नजर

CityWeb News
Thursday, 25 July 2019 06:11 PM
Views 777

Share this on your social media network

नई दिल्ली। फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के 9वें में अपने पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो के बाद अनिता के हाथ एक और प्रोजेक्ट हाथ लगा है। लेकिन इसी बीच यह भी खबर सामने आई है वह जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। पिंकविला के अनुसार, तुषार कपूर के साथ 'कुछ तो है' 'ये दिल' फिल्म में काम करने वाली अनीता एक बार फरि थ्रिलर मूवी में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। अनीता इसमें अहम भूमिका निभाएंगी। हालांकि, उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह तय है कि आपने इसके पहले अनीता का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा। तुषार कपूर पहले ही अपनी फिल्म का ऐलान कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम 'मारीच' है और इसका निर्देशन न्यूकमर डायरेक्टर ध्रूव ने किया है। आपको बता दें इस दिनों अनिता का पुरा ध्यान‘नच बलिए’ पर है जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। शो का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं जबकि जज के रूप में रवीना टंडन और अहमद खान नज़र आ रहे हैं। मनीष पॉल शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में उर्वशी ढ़लाकिया-अनुज सचदेवा, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, शांतनु माहेश्वरी-नित्यमी शिर्के समेत 12 जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +

संबंधित ख़बरें

Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web