• Home
  • >
  • भाजपा में शामिल होंगे इमरान मसूद
  • Label

भाजपा में शामिल होंगे इमरान मसूद

CityWeb News
Monday, 09 March 2020 09:26 PM
Views 1643

Share this on your social media network

होली संवाददाता पागल सिंह।
सहारनपुर के कद्दावर एवं लोकप्रिय व बदनाम नेता इमरान मसूद अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है। आपको बता दे कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर चर्चा में आये इमरान मसूद को कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़ी तवज्जो दी थी। राहुल और प्रियंका गांधी से सीधी बात होती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनको अनदेखी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इमरान मसूद कई चुनाव हार चुके हैं और भविष्य में उन्हें चुनाव जीतने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। इसलिए उन्होंने भाजपा ज्वांइन करने का फैसला लिया है। उनकी भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बात हो गई है। जैसे ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे, उसके बाद हाईकमान ने उन्हें जल्द ही उन्हें राज्यसभा में भेजने का आश्वसान दिया है। समय बतायेगा कि उनके साथ क्या होगा। क्योंकि कांग्रेस भी उन्हें अपने पाले में रखने के लिए राज्यसभा भेजने का लालीपाॅप दे सकती है। लेकिन क्या यह राज्यसभा जाएंगे या भाजपा में जाएंगे या फिर कांग्रेस में बैठे अपना राग अलापते रहेंगे, इसके लिए हमारे अगले बुलेटिन का इंतजार करिये।
सभी पाठकों, दर्शको को बताना चाहेंगे कि अभी तक जितनी भी खबरें आपने पढ़ी या सुनी हैं, वो पूरी तरह से मनोरंजन,असत्यता, फरेब, झूठ और मजाक से परिपूर्ण थी। इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। ये केवल आपके मनोरंजन के लिए, आपका बुद्दू बनाने के लिए और अपना टाइम पास करने के लिए था। बुरा ना मानो होली है, बुरा ना मानो होली है, बुरा न मानो होली है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +

संबंधित ख़बरें

Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web