• Home
  • >
  • सहारनपुर में पानी के रंगों से होली खेलने पर लगा प्रतिबंध
  • Label

सहारनपुर में पानी के रंगों से होली खेलने पर लगा प्रतिबंध

CityWeb News
Monday, 09 March 2020 09:22 PM
Views 1242

Share this on your social media network

होली संवाददाता पागल सिंह।
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के बाद महानगर सहारनपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में चयन को लेकर प्रयासरत्त नगर निगम ने होली पर्व पर नगरवासियों को कड़ी हिदादत देते हुए पानी वाले रंगों से होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया है। नगर निगम सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने देर रात जारी आदेश में कहा है कि वर्षाें से सहारनरपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में चयन किये जाने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। जगह-जगह शहर में सौंदर्यकरण किया गया है और आम नागरिकों से भी शहर को सुंदर बनाने के लिए भी ढे़रों अपील की गई है। जिसके लिए अनेको होर्डिंग्स, बैनर के अलावा दिवारों पर रंगाई-पुताई करायी गई है, जिससे शहर सुंदर लगे। लेकिन होली की आड़ में कुछ हुड़दंगी पानी व पक्के रंगों से शहर को गंदा करता है। इस पर रोक लगाने के लिए निर्णय लिया गया है कि कोई भी व्यक्ति पानी व पानी वाले रंगों से होली नहीं खेलेगा। केवल गुलाल व फूलों से होली खेली जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से एक बड़ा पंडाल बनाया गया है, जहां से फ्री में फूल लिये जा सकते हैं। नगर निगम की ओर से जारी फरमान में कहा गया कि यदि कोई पानी से होली खेलता पाया गया तो नगर निगम का दस्ता उसको उठा कर ले जाएगा। साथ ही गंदी की गई जगह की सफाई के साथ साथ उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
सभी पाठकों, दर्शको को बताना चाहेंगे कि अभी तक जितनी भी खबरें आपने पढ़ी या सुनी हैं, वो पूरी तरह से मनोरंजन,असत्यता, फरेब, झूठ और मजाक से परिपूर्ण थी। इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। ये केवल आपके मनोरंजन के लिए, आपका बुद्दू बनाने के लिए और अपना टाइम पास करने के लिए था। बुरा ना मानो होली है, बुरा ना मानो होली है, बुरा न मानो होली है

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +

संबंधित ख़बरें

Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web