• Home
  • >
  • तो श्रीलंकाई लड़की के चक्कर में हरभजन ने सीखी अंग्रेजी!
  • Label

तो श्रीलंकाई लड़की के चक्कर में हरभजन ने सीखी अंग्रेजी!

CityWeb News
Saturday, 02 November 2019 06:54 PM
Views 839

Share this on your social media network

कॉमिडी शो द कपिल शर्मा शोश् छोटे परदे पर छाया हुआ है। शो में इस हफ्ते मचने वाला है धमाल। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में आएंगे हरभजन सिंह। हरभजन के साथ उनकी पत्नी गीता बसरा भी होंगी। कपिल और हरभजन का सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार है। स्वभाविक है शो में धमाल मचने वाला है। हरभजन सुनाएंगे कि कैसे उनकी अंग्रेजी अच्छी हुई। हरभजन की यह कहानी सुनकर आप भी लोट-पोट हो जाएंगे।सोनी टीवी ने एक टीजर जारी किया है। टीजर में हरभजन सिंह खास अंदाज में अपनी अंग्रेजी इंप्रूव होने की कहानी सुनाते हैं। हरभजन कपिल को बताते हैं कि श्एक बार गलती से मेरे साथ श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी। वह अंग्रेजी में मुझसे बात करती थी, मुझे टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलनी पड़ती थी। धीरे-धीरे उसके साथ बात करते हुए मैंने अंग्रेजी बोलनी शुरू कर दी।श् हरभजन की इस कहानी सभी जोर से हंसते हैं।यही नहीं कभी अंग्रेजी के नाम पर डरने वाले हरभजन अब अंग्रेजी में कॉमेंट्री भी देते हैं। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स के लिए अंग्रेजी में कॉमेंट्री करके लौटे हैं। हरभजन की बात पर सबने जोरदार तालियां बजाईं। पहले कपिल कहते हैं कि हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग दो ऐसे खिलाड़ी थे जो अच्छा खेलने के बाद भी मैन ऑफ द मैच न मिलने की प्रार्थना करते थे। उन्हें डर रहता था कि मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद अंग्रेजी बोलनी पड़ेगी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +

संबंधित ख़बरें

Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web