-राहगीरों की मदद से पंहुचाया गया अस्पताल
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता। नानौता-देवबंद मार्ग पर बाइक स्लिप होने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों द्वारा उपचार हेतू सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
थाना बडगांव क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी एक युवक नीरज पुत्र कीरत सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम 7 बजे अपने गांव लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह नगर के देवबंद रोड स्थित रेलवे फाटक पर पंहुचा तो उसकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। जिसके चलते नीरज घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों द्वारा उसे सीएचसी उपचार हेतू भिजवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया।