-तीन दिन बाद है करंट से झुलसे युवक की शादी
- पीडित झुलसे युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। शादी से तीन दिन पूर्व बिजली करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नानौता क्षेत्र के गांव ठसका निवासी नाथीराम कश्यप का पुत्र गौरव पत्थर घिसाई मशीन में बिजली तार लगा रहा था। कि अचानक बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर पीडित पिता नाथीराम ने बताया कि तीन दिन बाद आगामी 27 फरवरी को करंट लगने से झुलसे गौरव की शादी है। इस घटना के बाद परिजन टेंशन की स्थिति में आ गए है। उधर चिकित्सकों ने युवक की स्थिती खतरे से बाहर बताई है।