• Home
  • >
  • 17 मिनट के भाषण में सबके दिलों को छू गए योगी आदित्यनाथ
  • Label

17 मिनट के भाषण में सबके दिलों को छू गए योगी आदित्यनाथ

CityWeb News
Friday, 18 October 2019 06:18 PM
Views 1176

Share this on your social media network

-गंगोह प्रत्याशी चैधरी कीरत सिंह का 17 मिनट में 7 बार लिया नाम
अरविंद सिसौदिया।
नानौता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय संकल्प जनसभा में अपने 17 मिनट के भाषण में गरीब, मजदूर, किसान से लेकर आम आदमी को जहां भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का बखान किया तो वहीं कांग्रेस, बसपा व सपा पर भी तीखे तीर छोडते हुए गंगोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा. प्रत्याशी चै. कीरत सिंह की उम्मीदवारी वंशवाद, जातिवाद मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने वालों के मुंह पर एक तमाचा है उन्होनें कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक भी बन सकता है। उन्होनें मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी कीरत सिंह को जिताने की अपील की।
शुक्रवार को नानौता के किसान सेवक इंटर कालेज क्रीडा स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने देश की भावनाओं को सम्मान देते हुए लोककल्याण के जिन कार्यो को पूरी प्रतिबद्वता के साथ आगे बढाया है। ऐसा आजादी के बाद पहली बार देखने को मिला है। इस दौरान सासंद प्रदीप चैधरी, विधायक बृजेश रावत, राज्यसभा सासंद विजयपाल तोमर, राज्यमंत्री विजय कश्यप, केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक महावीर राणा, जिला महामंत्री अजीत राणा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, डीसीडीफ चैयरमैन कृष्ण पुंडीर, मंडलअध्यक्ष मोहरसिंह पुंडीर, भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग राणा, सभासद सन्नी राणा, सभासद अशोक राणा, नगर चुनाव संयोजक विवेक नामदेव
धारा 370 को 70 वर्षो में भाजपा सरकार ने खत्म किया-
वर्ष 1950 में भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। उस समय संविधान बाबा भीमराव अंबेडकर की बदौलत दुनिया का सबसे बडा संविधान भारत को मिला था। और संविधान में बाबा साहेब के जीवित रहते हुए उनकी असहमति के बावजूद कांग्रेस की सरकार ने उस समय धारा 370 डालने का कार्य चुपचाप किया था। तब भी बाबा साहेब ने कहा कि धारा 370 देश के अलगाववाद और उग्रवाद का कारण बनेगी तथा जम्मूकश्मीर के विकास को बाधित कर देगी। जो आशंका बाबा साहेब ने वर्ष 1952 में व्यक्त की थी वही सही साबित हुई। वहां जाने वाले पर्यटको को मार दिया जाता था। अमरनाथ, वैष्णों देवी, की पवित्र यात्रा में बाधा पैदा की जाती थी। जिससे वहंा लगातार हिन्दुओ और सिक्खों का पलायन होता चला गया। लेकिन सत्ता के भूखे वहां के चंद परिवारांे ने जम्मू कश्मीर को जिस तरह से शोषण का अड्डा बना दिया था। उसके लिए वहां से धारा 370 को हटाना आवश्यक हो गया था। कांग्रेस सरकार में सपा व बसपा भी सहभागी रहे लेकिन नहीं हटाया गया। जिसको भाजपा की केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा 70 वर्षो बाद धारा 370 को हटा दिया गया।
नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया गया -
पउप्र. व हरियाणा पर आरोप लगता था कि कन्या भू्रण हत्याएं ज्यादा हो रही है इस पर रोक लगनी चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान मोदी जी द्वारा चलाया गया। जिसमें काफी संतुलन पैदा हुआ है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में हर गरीब परिवार को रसोई गैस व शौचालय प्रदान किए गए। पिछले पांच वर्षो मंे दस करोड परिवारों को शौचालय व आठ करोड परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। तो वहीं नारी सम्मान के लिए तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त किया। नारी का अब कोई अपमान नहीं करेगा यदि करेगा तो सीधा जेल जाएगा।
ढाई वर्ष में 76 हजार करोड गन्ना भुगतान हुआ -
उन्होनंे कहा कि पिछले ढाई वर्षो में 76 हजार करोड रूपए का भुगतान हुआ है। इतना ही नहीं जो बकाया रहा है उसको भी चीनी मिलने के साथ ही पूरा भुगतान होगा। पहले की तरह 5-10 वर्षो तक जो भुगतान रह जाता था अब वो नहीं होगा। अब तो हर चीनी मिल को प्रतिवर्ष किसानों का भुगतान करना होगा।
नानौता चीनी मिल से नहीं होगा प्रदुषण -
नानौता डिस्टलरी पिछली सरकार की गलत नीतियों के चलते बंद हो गई थी। लेकिन हमारी सरकार द्वारा डिस्टलरी को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की ओर लेकर गए है। डिस्टलरी को इसी सत्र से चलाया जा रहा है। नानौता मिल व डिस्टलरी का जरा सा भी गंदा पानी नदी या नालों में नहीं गिरेगा। क्योंकि हमने टैक्नोलोजी का प्रयोग किया है। किसानों को सम्मान निधी योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
सहारनपुर जिले को भी मिलेगी पहचान -
पूरे प्रदेश के अंदर एक जिला एक उत्पाद की योजना चलाई है। जिसमें सहारनपुर की भी काष्ठ कला में अपनी विशेष पहचान है। जिसके लिए तमाम निवेश किए जा रहे है। नया निवेश की प्रक्रिया की जा रही है। जो लोग पहले जगह जगह दंगा फसाद करते थ,े अव्यवस्था फैलाते थे सामान्य नागरिको के जीवन के लिए खतरा पैदा करते थे। उन सबके लिए एक चेतावनी दी गई है कि अपराध स्वीकार नहीं होगा। अपराधी या तो जेल के अंदर होगा या फिर अपराधी प्रदेश छोडकर चला जाएं। गोली यदि निर्दोषो या पुलिसकर्मियो पर चलाओंगे तो सीधे यमराज के पास जाओंगे।
सहारनपुर में बनेगा विश्वविद्यालय -
मां गंगा, यमुना और शाकुभंरी का क्षेत्र सहारनपुर है। जिसमें काफी समय से इसमें विश्वविद्यालय की मांग चली आ रही थी। जिसे कोई भी पूरा नहीं कर पाया। उसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। सहारनपुर में मेडिकल कालेज को सुधारने की तैयारी चल रही है। रोजगार और नौकरियों की संभावनाओं को बढाया जा रहा है।
17 मिनट के भाषण में दिल जीत गए योगी -
योगी आदित्यनाथ ठीक 4 बजे मंच से बोलने शुरू हुए तो ठीक 4ः17 बजे भाषण समाप्त किया। इस दौरान उन्होनंे गंगोह प्रत्याशी चैधरी कीरत सिंह को जिताने के लिए सात बार उनका नाम लेकर जिताने की अपील की। तो वहीं चार बार कैराना सांसद प्रदीप चैधरी का नाम लिया। इस दौरान उन्होनें महिलाओ, किसानों, गरीब, मजदूरों के हितों की बात करते सबका दिल जीतने का भरपूर प्रयास किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web