• Home
  • >
  • मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में महिलाओं से किया आत्मनिर्भर का आह्वान
  • Label

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में महिलाओं से किया आत्मनिर्भर का आह्वान

CityWeb News
Sunday, 08 March 2020 07:54 PM
Views 1471

Share this on your social media network

सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उदघाटन 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ अनु और सीनियर महिला स्टाफ नर्स शगुफ्ता मलिक के द्वारा रिबन काटकर किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें स्टाफ नर्स शगुफ्ता मलिक ने महिलाओं को काम करने के लिए प्रेरित किया स्वस्थ रहने के बारे में बताया परिवार नियोजन पर चर्चा की बताया कि कोई भी महिला तभी स्वस्थ रह सकती है जब पूरी तरह वह अपना खयाल रखें दिन-रात पूरे परिवार की सेवा करने वाली महिला अपने लिए लापरवाही क्यों करती है क्यों अपना ख्याल नहीं रख पाती क्यों अच्छा अच्छा खाना बनाने के बाद भी बचा कुचा खाना खाकर पेट भर लेती है । अपने हक की लड़ाई भी तभी लड़ी जा सकती है जब हम स्वस्थ होंगे, और दूसरों पर निर्भर नहीं होंगे। कुछ लोग आजादी का गलत ही मतलब निकालते हैं। हमें आजादी चाहिए जबरदस्ती हमारे ऊपर थोपी हुई चीजों से हर उम्र की महिला पर पुरुष की ताकती हुई गलत निगाहों से, सुरक्षित रोजगार चाहिए ,यही है हमारी आजादी हम कोई पुरुषों के दुश्मन नहीं है ना ही उनके खिलाफ है, बल्कि पुरुष और स्त्री तो एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं एक खराब हो तो जिंदगी की गाड़ी चलाना मुमकिन नहीं है, मैं उन पुरुषों का दिल से शुक्रिया करती हूं जो महिलाओं को सम्मान देते हैं और अपने बराबर समझते हैं ,हर छोटा बड़ा काम मिलकर करते हैं, लड़का लड़की मैं कोई फर्क नहीं है सिर्फ और सिर्फ शारीरिक बनावट के अलावा, महिलाएं वह सभी काम कर सकती हैं जो एक पुरुष कर सकता है तो फिर भेदभाव कैसा ,नीलम ने 8 मार्च क्यों मनाते हैं विस्तार से बताया , और बताया कि काम के घंटे कम और महिलाओं को वोट डालने का अधिकार यह सब महिलाओं के संघर्ष की देन है, डॉक्टर अन्नू, किशोर सैनी जी, सुमन, राजबाला, आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी सामाजिक परिवर्तन, और महिलाओं से संबंधित गीत गाए। डॉ अनु ,डॉक्टर शाकिर अली, किशोर सैनी, राव माजिद, शगुफ्ता मलिक, युसूफ, जूनीता, नीलम, सेठ पाल, प्रदीप, मोनू, सुमन, राजबाला, बृजेश, और लगभग 70 महिलाएं शामिल रही।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web