सहारनपुर। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी योगेश दहिया ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए मतदाताओं से संपर्क किया और पार्टी की नीतियों को जनसमर्थन देने की अपील की।
क्षेत्र के ग्राम मिजार्पुर में आयोजित कार्यकतार्ओं की बैठक मे दहिया ने कहा कि कार्यकर्ता केजरीवाल व मेरे विचारों के पैगाम को मतदाताओं तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हक सम्मान अधिकारों के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ रही है और पार्टी का मकसद जनपद में शिक्षा, चिकित्सा, किसान जवानों के सम्मान के साथ चहुमुखी विकास करना है, इसके लिए कार्यकर्ता हिम्मत हौसले के साथ आमजन तक पहुंचने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक जहां अपने सिद्धांतों पर अडिग हैं, तो मैं भी इन्हीं नीतियों पर चलते आपके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व गठबंधन तथा भाजपा जैसे दल व उनके नेता अब तक जुमलों से काम चला रहे हैं। मोदी पहले खुद को प्रधान सेवक बताते नहीं थकते थे, अब चौकीदार तक बताने लगे हैं, ऐसा कहकर वे जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं, जबकि सहारनपुर की जनता भी उनका सच जान समझ चुकी है।
कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों पर चलते हुए केजरीवाल के सिद्धांतों का पैगाम मतदाताओं को पहुंचाने का काम करें और आम आदमी के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए दीनहीन को सम्मान के साथ उसका अधिकार दिलाने के लिए पीछे न रहें, क्योंकि आम आदमी पार्टी का सिद्धांत दूषित राजनीति को बदलना है, ताकि समाज में निम्न तबके के व्यक्ति को भी विकास, शिक्षा, चिकित्सा प्राप्त हो, ऐसा करके ही दूषित राजनीतिक व्यवस्था का खात्मा किया जा सकता है तथा सहारनपुर को विकसित मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए सभी को हिम्मत के साथ आगे बढऩा होगा।