सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं लोकसभा प्रत्याशी योगेश दहिया ने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल व खिलाडि?ों को प्रोत्साहन दिया जाना ही युवा समाज की शक्ति को प्रोत्साहित करना है, जिससे वह अपने बुलन्द इरादो के साथ देश व समाज की तस्वीर बदल सकें।
योगेश दहिया महाराज सिंह कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने खिलाडि?ों से परिचय प्राप्त कर बल्ले से शोर्ट लगा प्रतियोगिता का उदघाटन किया।
दहिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। सहारनपुर का युवा सीमित संसाधनों के रहते भी अपनी मेहनत से आगे बढ़ते हुए सहारनपुर का नाम रोशन कर रहा है। यह सभी के लिए गौरव की बात है। सहारनपुर का युवा विभिन्न क्षेत्रों में मेहनत लगन के साथ काम करके अपने सहारनपुर का नाम जिस तरीके आगे बढ़ा रहे है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को खेल संस्कृति के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए हमारा पक्का इरादा है। पार्टी की नीतियों में खेल, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की बात प्रमुखता से कही गई है।
उन्होंने कहा युवा समाज की वह शक्ति है, जो अपने बुलंद इरादों से समाज की तस्वीर बदलती है। कोई भी क्षेत्र हो युवाओं ने अपनी उपस्थिति से राजनीति सामाजिक व अन्य कार्यों में अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक सलमान ने कहा कि आप प्रत्याशी योगेश दहिया खेल सांस्कृतिक क्षेत्र में जिस तरह से अपना योगदान करते हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। प्रतियोगिता के अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता एमए खान, वसीम राजा, लक्ष्य गुप्ता, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद सद्दाम, दीपक, गणपत, अलीम के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी।