राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। श्री बंगाली एसोसिएशन दुर्गाबाड़ी के 75वें दुर्गा पूजा महोत्सव में आज महागौरी सिद्धिदात्रि मां की पूजा अर्चना कर मां की महिमा का गुणगान किया गया। पुष्पांजलि संधि पूजा और हवन यज्ञ से मां की विशेष पूजा की गई, जिसमें बंगाली एसोसिएशन से जुडे़ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।
नारायणपुरी स्थित दुर्गाबाड़ी में मंत्रोच्चारण के बीच महागौरी की पुरोहित के द्वारा पूजा करायी गयी। समिति के अध्यक्ष सुभाष चटर्जी, उपाध्यक्ष वीएन राय, डा.मधुसुदर चटर्जी, सचिव अमित राय, संयुक्त सचिव राजेंद्र गांगुली, कोषाध्यक्ष संजीव सील, श्यामल चक्रवर्ती, रितेन भट्टाचार्य, विजय बोल, सुमित दास, अरूण बरूआ व तापस नन्दनी ने पूजा में विशेष योगदान दिया। श्रद्धालुाओं ने कन्याओं का पूजन कर उनके चरण धोये और पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।