सहारनपुर। चैत्र नवरात्रे की रामनवमीं पर आज देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया और दक्षिणा स्वरूप उपहार भी बांटे गये। इसके अलावा मंदिरों में भी हवन यज्ञ का आयोजन कर विशेष अनुष्ठान किये गये।
चैत्र नवरात्रों की रामनवमीं पर आज कन्याओं का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया गया। सुबह से कन्या पूजन को लेकर सभी घरों में तैयारियां शुरू हो गई थी। महिलाओं ने प्रसाद स्वरूप हलवा पुरी व काले चने का प्रसाद बनाया और माता के मंदिर को विशेष रूप से सजा कर पूजा कर मां को भोग लगाया। तत्पश्चात कन्याओं को आमंत्रित कर विधि विधान से उनके चरण धोकर तिलक लगाकर भोजन कराया और श्रद्धापूर्वक दक्षिणा उपहार भी भेंट किए गए। माथे पर तिलक, हाथों में कलावा, सिर पर चुनरी पहने कन्याएं एक घर से दूसरे घर आ जा रही थी। और धमार्चार्यो ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर हवन कराया। तत्पश्चात कन्याओं को प्रसाद वितरित कर दक्षिणा स्वरूप उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर मंदिरों मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।