• Home
  • >
  • वृहद वृक्षारोपण पर मिला वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण-पत्र
  • Label

वृहद वृक्षारोपण पर मिला वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण-पत्र

CityWeb News
Friday, 09 August 2019 05:22 PM
Views 697

Share this on your social media network

सहारनपुर। प्रमुख सचिव, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन के0राम मोहन राव ने निर्मल हिण्डन नदी के तट पर ग्राम पंचायत नौरंगपुर, विकास खण्ड मुजफ्फराबाद, तहसील बेहट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में के दौरान कहा कि आज जनपद में ऐतिहासिक काम हो रहा है। जनपद सहारनपुर में हिण्डन नदी के तट पर 54,000 पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जा रहा है। पूरे यू0पी0 में 22 करोड वृक्ष आज लगाये जा रहे है। उन्होने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड करने के कारण ही बल्ड प्रेशर, टेंशन व डायबिटीज की बीमारियां हो रही है। साथ ही कम उम्र के बच्चों के समय से पहले बाल सफेद हो रहे है। आदमी का विकास बढता गया परन्तु साथ ही पेडो के अवैध कटान के कारण भी जल संचय व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पडा। मण्डलायुक्त संजय कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि आज हिण्डन के पवित्र स्थल पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। पवित्र हिण्डन नदी को पुनर्जीवित करने के अभियान के तहत ही इस स्थल को चुना गया। आज सहारनपुर में नया वर्ल्ड रिकार्ड बन रहा है। 22 करोड पौधे पूरे प्रदेश में लगाये जा रहे है। 68 लाख पौधे पूरे मण्डल में लगाये जा रहे है। जिसमें से जनपद सहारनपुर में 35 लाख पौधे लगाये जा रहे है। उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज 54,000 वृक्ष नदी के दोनेा किनारे लगाये जा रहे है। कहा कि हिण्डन नदी 93 किमी0 सहारनपुर व 27 किमी0 मुजफ्फरनगर से गुजरती है। इन सभी 125 किमी0 तक की लम्बाई में हर प्रकार के अतिक्रमण को हटाकर सीमांकन करके 30 सितम्बर तक वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जायेगा। उन्होने 125 किमी0 तक की लम्बाई में 30 सितम्बर तक वृहद वृक्षारोपण कराकर लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही है। जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुजफ्फरनगर बार्डर पर हिण्डन नदी के दोनेा तटों पर 72 गांव में एक साथ प्लांटेशन का कार्य चालू होगा। इससे जो हिण्डन नदी सूखती व सिकुडती जा रही है, उसको पुनर्जीवित करने में सहायता मिलेगी। वृक्ष है तो आस-पास जल भी रहेगा। उन्होने कहा कि प्लांटेशन का काम पूरे जिले में चल रहा है। हिण्डन नदी के दोनो किनारों पर 72 गांव में हर 10 मीटर पर पौधा लगाया जायेगा। आज इस कार्यक्रम में 15,000 लोग पेड लगा रहे है। जिसमें तहसील देवबन्द के 18 गांव, सहारनपुर सदर के 20 गांव, तहसील बेहट के 15 गांव और रामपुर मनिहारान के 19 गांव एक साथ प्लान्टेशन का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि बिना जनसहयोग के यह कार्यक्रम संभव नही था। उन्होने बताया कि जंगली एवं निरंकुश पशओं से पेडों की सुरक्षा के लिये 25,000 ट्री गार्ड भी मंगाये गये है। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि आज सहारनपुर जनपद वर्ल्ड रिकार्ड की ओर जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने 2014 में लाल किले के प्राचीर से सफाई के लिये अभियान छेडा उनके इस निर्णय को धरती पर लाकर साकार किया जा रहा है। इस मौके पर वर्ल्ड रिकार्ड टीम के सदस्य पवन सौलंकी ने हिण्डन नदी के तट पर 184 किमी0 क्षेत्र के दोनो ओर वृहद रूप से वृक्ष लगाये जाने संबंधी वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण-पत्र सौंपा। कार्यक्रम की ड्रोन से भी निगरानी होती रही। मंच का सफल संचालन नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने किया। पूर्व विधायक महावीर राणा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, अपरजिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, उपजिलाधिकारी बेहट, पूर्व विधायक महावीर राणा, चेयरमैन आयुष बोर्ड सुभाष शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सुशील राणा, राजकुमार, राजबीर चौधरी, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web