• Home
  • >
  • नानौता में नेशनल हाईवे -709बी पर काम शुरू
  • Label

नानौता में नेशनल हाईवे -709बी पर काम शुरू

CityWeb News
Thursday, 05 December 2019 06:38 PM
Views 1214

Share this on your social media network

- करीब दो वर्ष के अंदर बनकर तैयार होगा फोरलेन
-शामली से सहारनपुर तक हाईवे निर्माण कार्य शुरू
सिटीवेब/अरविंद सिसोदिया।
नानौता। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर काम शुरू होने से उनक लोगों में आशा की किरण जागी है जिन्होनें सडकों के गढ्ढों में सफर करते हुए अपनी यात्रा को पूरा किया है। शामली से लेेकर सहारनपुर तक इस फोरलेन को बनाने में करीब दो वर्ष के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। जहां इससे आमजन को राहत मिल सकेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी के शामली से लेकर सहारनपुर तक के करीब 62 किलोमीटर लंबे हिस्से को कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। जबकि शामली में बाईपास बनाया जा रहा है। कंपनी के डीपीएम जोनी चैहान और स्ट्रक्चर इंजीनियर रितेश कुमार ने बताया कि इस फोरलेन मार्ग को पूर्ण रूप से तैयार करने में करीब डेढ से दो वर्ष तक का समय लगेगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सडक के दोनों और जेसीबी व अन्य मशीनों द्वारा खुदाई व समतल करने का काम चालू हो गया है। सडक की खुदाई में पहले क्लिीनिंग एंड ग्रेविंग के बाद ग्रेडर कर सबग्रेड, सब-बेस, बेस और फिर सरफेस तैयार किया जाएगा।
सडक के मध्य से दोनो और दूरी-
डीपीएम जोनी चैहान के मुताबिक सडक के संेटर से दोनो और की दूरी 15मीटर फिलहाल ली जा रही है। जबकि आरओडब्लू की दूरी एक और से 30 मीटर की है। जबकि फोरलेन की सडक 22.800 मीटर यानि करीब 75 फीट की होगी। बीच में 800 एमएम का डिवाइडर भी बनेगा। सडक पर चार लेयर जिसमें जीसीबी, डब्लूएमएम, डीबीएम और बीसी डाली जाएगी। फोरलेन तैयार होने के बाद शामली से सहारनपुर की दूरी करीब 50 मिनट में पूरी कर ली जाएगी। जबकि नानौता से सहारनपुर की दूरी करीब मात्र 25 मिनट मंे पूरी हो सकेगी।
टोल टैक्स प्लाजा भी बनेगा-
उन्होनें बताया कि फोरलेन के तैयार होने के बाद जंधेडी पुलिस चैकपोस्ट से पीछे शामली और सहारनपुर की सीमाओं पर टोलटैक्स तैयार किया जाएगा।
दस हजार करोड से बनेगा हाईवे-
सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर के बीच मार्ग निमार्ण दो चरणो में होगा। करीब 150 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर 10 हजार करोड रूपए की लागत आएगी।
-ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा-
सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने पहले दिल्ली-सहारनपुर के बीच फोरलेन चैडा इकोनाॅमिक काॅरिडोर बनाने की योजना तैयार की थी लेकिन बढते यातायात के दवाब के चलते काॅरिडोर के स्थान पर अब इसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web