राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की प्रथम श्रृंखला में वैश्य अग्रवाल महिला समिति के लक बाई चांस क्विज, प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में निधि गर्ग व स्वाति गर्ग समिति अनेक सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के मुख्य संयोजक शिव कुमार गुप्ता संयोजक पवन गोयल कोषाध्यक्ष पंकज बंसल सचिन गुप्ता श्रवण गर्ग पूर्व अध्यक्ष सुनील गुप्ता श्रीमती सुमन कर स्वाति गर्ग आरती गुप्ता ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज बंसल, यस अग्रवाल महिला समिति अध्यक्षा अनुराधा गुप्ता , सचिव शशि बंसल, कोषाध्यक्ष अमिता गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम की संयोजिका अंजली कंसल के निर्देशन में पूजा बंसल ,सरला गुप्ता, कौशल्या मित्तल ,अनीता गोयल अंचला ,रश्मी ,आशा, संगीता, कनक ,मिथलेश ,सरोज गोयल, ममता जिंदल, प्रभा गर्ग ,रजनी,सुमन ,तृप्ति ,रिशु हिमानी समेत अनेक सदस्यों ने लक बाई चांस अशोक तंवर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दें अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरस्कार जीते। मुख्य संयोजिका सुमन गर्ग, अध्यक्षा अनुराधा गुप्ता ने विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया।