सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में शासन की प्राथमिकताओं में महिला परक कार्यक्रमों योजनाओं का महिला अधिकारियों द्वारा अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण की व्यवस्था के संबंध में एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कडे निर्देश दिये है कि शासन स्तर से नामित नोडल महिला अधिकारी कल से अपने प्रवास के दौरान अधिकारियों से मुलाकात के अतिरिक्त महिलाओं तथा लडकियों से सीधे संवाद भी स्थापित करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 शासन से वरिष्ठ महिला अधिकारी कल जनपद में आ रही है। उन्होने सचेत करते हुए कहा कि जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी ब्लाकों, तहसीलों व गांव में अचानक निरीक्षण करेंगी व वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगी। श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियेां को कडे निर्देश दिये है कि उ0प्र0 शासन से आने वाली वरिष्ठ महिला अधिकारियों द्वारा महिला परक योजनाओं तथा कार्यक्रमों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। उन्होने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी संबंधित विभाग महिलाओं तथा लडकियों से संबंधित सभी योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों की सम्पूर्ण जानकारी रखेंगे व उन्हे अवगत करायेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह को कल सभी संबंधित विभागों की समीक्षा करने के निर्देश दिये है। उन्होेने योजनाओं व उपलब्धियों से संबंधित स्लाईड बनाने के भी निर्देश दिये है। उन्होेने कहा कि 19 अक्टूबर को प्रजेन्टेशन के माध्यम से भी समीक्षा की जायेगी। संबंधित विभाग को अपनी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी खुद देनी होगी। सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे महिला टायलेट के अलावा समुचित स्थानांे पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये है। सभी संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझ लें अन्यथा की स्थिति में कमी पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही उ0प्र0 शासन को प्रस्तावित कर दी जायेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी0एस0सोढी, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार आदि के अलावा भारी संख्या में अधिकारी गण मौजूद रहे।