सिटीवेब/शिवानी शर्मा
सहारनपुर। मानव कल्याण ट्रस्ट की महिला मंडल की ओर से रेलवे क्लब में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता 67 बच्चों को राजकीय इंटर काॅलेज देवला की प्रधानाचार्य गरिमा रानी ने मेडल प्रदान किये गये। उन्होंने बच्चों के चरित्रिक विकास के लिए महिला मंडल मानव कल्याण ट्रस्ट की भरपूर सराहना की। विशिष्ट अतिथि वर्षा चैपड़ा, आशा सक्सेना ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर क्षमा शर्मा, प्रभा गुप्ता, पूनम आनन्द, ममता, स्वर्ण आदि मौजूद रहे।