एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिंह ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए महिला मोर्चे का विस्तार किया। हकीकतनगर कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा ने शाहिस्ता को महानगर अध्यक्ष, तब्ससुम, शबिया व हीना को महानगर उपध्यक्ष, बुशरा, शबनम, खुशनसीब को महामंत्री, समरजहां, फोयिा प्रवीण, शाहिना प्रवीण, काजल, संगीता, शिखा को सचिव तथा रूमा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षाें से भारतीय किसान मजदूर मंच की महिला संगठन महिलाओं को न्याय दिलाने का काम कर रही हैं। महिलाएं हमारी मातृ शक्ति हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरन अंजली, शगुफ्ता, आंचल, नीलम, शायरा, सोनिया, अंजुम, नसीरीन, रईसा, नूरबानो आदि मौजूद रहे।