सिटीवेब/शिवानी शर्मा।
सहारनपुर। आपसी मन मुटाव दूर कराने के लिए पुलिस लाइन में महिला परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। परामर्श केंद्र में विवादित परिवारों की काउंसिलिंग करने के लिए महिला परामर्श केंद्र से प्रभारी निरीक्षक कल्पना त्यागी, महिला आरक्षी चित्रा, महिला आरक्षी पूजा व महिला आरक्षी मीनू की उपस्थिति में काउंसलर सुरभि सिंह, अनुपम महाजन, प्रेमनाथ छोकर, शाहिद अहमद, केएल डाबरा द्वारा काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में अलग-अलग रह रहे श्रीमति रेखा पुत्री प्रीतम सिंह व योगेश कुमार पुत्र मित्तर सैन तथा श्रीमति शबनम पुत्री शरीफ अहमद व फिरोज पुत्र सत्तार को एक साथ रहने के लिए राजी कर दिया गया।