सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। शहर के बीचो बीच जिला मुख्यालय के ठीक सामने बाइक पर जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक से कुचल जाने पर, महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला बेरीबाग की रहने वाली बतायी जा रही है। हादसे कारण शहर में बढ़ते ट्रैफिक को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि आये दिन हादसों से अनेक लोग मौत का शिकार बन चुके हैं।