एसएल कश्यप।
सहारनपुर। पैसे वापस मांगने पर एक व्यक्ति द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कोतवाली देहात के ग्राम शेखपुरा कदीम निवासी फूलकली पत्नी जनेश्वर प्रसाद ने हसनपुर चैकी प्रभारी को एक शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में महिला का कहना था कि उसने आठ अगस्त 2017 को अपना बिल जमा कराने के लिए एक व्यक्ति को 40 हजार रूपये नगद दिये थे। पैसे देते समय आरोपी व्यक्ति के जेठ का लड़का व मेरा पुत्र भी साथ था। बिल जमा नहीं करने पर उसने कई बार पैसे का तकाजा किया लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे वापस लौटा दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर 2019 को ज बवह पैसे लेने गई तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे नहीं देने की बात कही। महिला ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।