एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अधिष्ठाता मंडल का सदस्य नियुक्त किये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का आभार जताया। शुक्रवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक संजय गर्ग का स्वागत करते हुए माल्यापर्ण किया। इस मौके पर नगर विधायक ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। नगर विधायक का स्वागत करने वालों में पार्षद अभिषेक ( टिंकू अरोड़ा ) ,पूर्व महानगर अध्यक्ष आजम शाह ,पूर्व महासचिव गुलशन कपुर , परीक्षित वर्मा , रत्न यादव , अभिषेक भारद्वाज , नागेंद्र राणा , बिरजेश इंजीनियर , विपिन जैन आदि लोग मौजूद रहे।