• Home
  • >
  • मौसम ने बदला रंग तो बढ़ गई ठंड
  • Label

मौसम ने बदला रंग तो बढ़ गई ठंड

CityWeb News
Thursday, 16 January 2020 07:42 PM
Views 551

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। मौसम के बदले रंग ने ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ और लगातार बर्फबारी के चलते पश्चिमी यूपी में मौसम ठंडा बना हुआ है। दो दिन से मौसम की चाल बदल गई है। कभी बादल तो कभी कोहरे के साथ दिन निकल रहा है। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही देखने को मिला था। वीरवार की सुबह कोहरा तो नहीं था लेकिन आसमान पर बादल छाये हुए थे। दिन में धूप कुछ पल के लिए निकली लेकिन दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। कई बार तो तेज बारिश हुई। बारिश व शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। बढ़ती ठंड से लोग कांप रहे हैं। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने के आसान बने हुए हैं। बरसात व शीतलहर चल सकती है।
कल सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में शीत लहर तथा वर्षा के कारण विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालय मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त समस्त शैक्षिक संस्थानों सीबीएसई आईसीएसई तथा समस्त बोर्ड के विद्यालयों में कल दिनांक 17-01-2020 का अवकाश रहेगा।इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +