-साध-संगत ने सुमिरन में जुटे रहने का लिया प्रण
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। पूज्य गुरू राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सेवादार मानवता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में नानौता ब्लाॅक की साध संगत द्वारा पूजनीय संत शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में साप्ताहिक नामचर्चा का आयोजन कर गरीबों को गर्म कंबल व अन्य जरूरी सामान वितरण किया गया।
नानौता ब्लाॅक में आयोजित साप्ताहिक नामचर्चा सुमित्रा देवी इन्सां के आवास पर आयोजित हुई। इस दौरान पंहुची साध संगत द्वारा अखंड सुमिरन किया। इस दौरान जयकर्ण इंसा द्वारा अवतार माह के शब्द लगाएं और गुरू की महिमा साध संगत को सुनाई। अखंड सुमिरन के दौरान 9 जरूरतमंद परिवार के लोगों को ठंड से बचाव हेतू गर्म कंबल, महिलाओं को जर्सियां, शाॅल व स्कूली बच्चों को जुराबे, टोपा व जूतों के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान साध-संगत ने हमेशा ऐसे ही सेवार सुमिरन में जुटे रहने का प्रण लिया। नामचर्चा में पंहुचे जरूररमंद लोगों ने सामान पाकर पूज्य गुरू जी व सेवादारों का लख-लख धन्यवाद किया। इस दौरान जयकर्ण इंसा, अनिल इंसा, मुकुल इंसा, मा. सुभाष, बालेश, अमित कुमार, सोनू पांचाल, शिवकुमार, शिवम्, सुमित्रा इंसा, निशा त्यागी, आकांशा, ललतेश, संतोष देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।