नानौता। गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त कर दी है।
सोमवार को गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए नानौता क्षेत्र में मतदान केन्द्र बनाएं गए है। उक्त मतदान केन्द्रों पर कुल 88 बूथ बनाएं गए है। जिसमें कुल 03 संवेदनशील बूथ है। वहीं चार से पांच मतदान केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मतदान केन्द्र की सुरक्षा बीएसएफ, स्थानीय पुलिस व सीआईएसएफ क ी तैनाती की गई है। इसी के मद्देनजर सोमवार को नगर के मतदान केन्द्रों पर नायब तहसीलदार भोपाल सिंह, ईओ बृजेन्द्र सिंह चौधरी, लेखपाल सुशील कुमार ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।