एसएल कश्यप।
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर्व एवं संघ स्थापना दिवस परम्परागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया। शस्त्र पूजन एवं वैदिक कार्यक्रम के बाद पूर्ण गणवेशधारी स्वयं सेवक पथ संचलन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गाें से घंटाघर पहुंचे और फिर रेलवे रोड होते हुए गांधी पार्क में जाकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी हमारी वैभवमयी संस्कृति एवं गौरवशाली परम्परा का पर्व है। यह पर्व हमें सदाचाराी, विनम्र एवं विवेकशील भगवान राम का स्मरण कराता है। आज ही के दिन डा. हेडगेवार ने बुराईयों पर विजय प्राप्त कर समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की थी। बाजोरिया काॅलेज में हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदर्शवीर, मंगलनगर स्थित पार्क पार्क में हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिव कुमार वर्मा व हकीकतनगर स्थित पार्क में हुए पार्क में हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार रहे।