सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से गुरू नानक इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की। इस दौरान नकुड़, गंगोह, नागल आदि क्षेत्रों व गुरू नानक इंटर काॅलेज, एसडी इंटर काॅलेज आदि स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी के मन को मोह लिया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने बच्चों से भारतीय लोक संस्कृति के बारे में बच्चों को बताया। उन्हें इस भारतीय संस्कृति अपनाने पर बल दिया। लोक नृत्य में गुरू नानक गल्र्स इंटर काॅलेज प्रथम व कर्मचंद चंडी प्रसाद आर्य कन्या इंटर काॅलेज गिल कालोनी द्वितीय स्थान पर रही। लोक गीत में श्री दिगम्बर जैन कन्या इंटर काॅलेज ने प्रथम व एसडी इंटर गल्र्स इंटर काॅलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी नाटक में गुरू नानक इंटर काॅलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने किया।