• Home
  • >
  • विराट बने सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तान
  • Label

विराट बने सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तान

CityWeb News
Monday, 21 October 2019 04:11 PM
Views 575

Share this on your social media network

रांची। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत ने 497ध्9 के जवाब में साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम को 335 रनों की बढ़त हासिल हुई। इसके बाद कप्तान कोहली ने मेहमान टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया। यह 8वां मौका था जब कोहली ने विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया।कोहली विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारतीय रेकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने सात बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया था। कोहली का कप्तान के रूप में यह 51वां टेस्ट मैच है। वहीं, अजहर ने 47 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 60 मैचों में पांच बार और सौरभ गांगुली ने 49 मैचों में 4 बार फॉलोऑन दिया।भारत ने सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 335 रनों की बढ़त हासिल की। पहली पारी के आधार पर यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 2009-10 में कोलकाता टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 347 रनों की बढ़त हासिल की थी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web