• Home
  • >
  • टिकटॉक विडियो बनाने को लेकर हिंसा, फायरिंग में चार घायल
  • Label

टिकटॉक विडियो बनाने को लेकर हिंसा, फायरिंग में चार घायल

CityWeb News
Tuesday, 10 December 2019 08:03 PM
Views 645

Share this on your social media network

नई दिल्ली। टिकटॉक विडियो बनाने के जुनून में कई बार लेने के देने पड़ जाते हैं। मंगलवार को एक ऐसी ही घटना हुई जब विडियो बनाने वाले एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप पर फायरिंग शुरू कर दी। एक ग्रुप में तीन लोग थे और उन्होंने चार लोगों के दूसरे ग्रुप पर गोली चला दी। घटना सो विहार इलाके की है। फायरिंग के चलते चार टिकटॉक ऐक्टर घायल हो गए हैं।पीड़ितों की पहचान रवि शर्मा (25 साल), राजेंद्र (46 साल), हिमांशु पाल (21 साल) और संजीव कुमार (21 साल) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, श्हमें सोमवार को रात के 10 बजे के आसपास जानकारी मिली कि गोली चल गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया।शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ग्रुप 29 नवंबर को एक शादी समारोह में गए थे जहां आरोपियों ने पीड़ितों को विडियो शूट करने से रोका था। इसके बाद वहीं उन लोगों की झड़प हो गई थी। अगले दिन आरोपियों में से एक ने दूसरे ग्रुप के शख्स की पिटाई कर दी थी। कुछ दिन बाद दूसरा ग्रुप बाकी लोगों से बदला लेने पहुंच गया। वहां आरोपी नहीं मिले तो उनका झगड़ा उनमें से एक की मां से हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने गाली गलौज भी की। सोमवार की रात तीन बाइकसवार पीड़ितों के ग्रुप के पास पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने आठ राउंड गोली दागी। कछ लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि आईपीसी के सेक्शन 307 (हत्या की कोशिश), और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनपर आर्म्स ऐक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में गोलीबारी हुई वह जुए का अड्डा था। 22 नवंबर को जुए की एक एफआईआर दर्ज की गई थी और वहीं से शिवम नाम के आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web