• Home
  • >
  • विजय कश्यप ने सोना व प्रिंस ने जीता चांदी
  • Label

विजय कश्यप ने सोना व प्रिंस ने जीता चांदी

CityWeb News
Tuesday, 14 January 2020 04:37 PM
Views 367

Share this on your social media network

-खेलो इंडिया यूथ खेलों में जनपद के खिलाड़ियों का जलवा
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भारतीय खेल मंत्रालय के तत्वाधान में असम की राजधानी गुवहाटी में तृतीय खेलो इंडिया युथ खेलो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सह सचिव व सहरानपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन सहारनपुर के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजय कश्यप ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा प्रिंस कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हांसिल किया। सह सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन 11 जनवरी को विजय कश्यप ने 400 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चांदी के तमगे पर भी अपनी पकड़ बनाई थी। उल्लेखनीय है कि ये समस्त खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा बन सहारनपुर के जिला एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री लाल धर्मेन्द्र प्रताप जो कि इस समय उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक भी है के नेतृत्व में भाग ले रहे है।
डॉ. गुप्ता ने आगे बताया कि कल कार्तिक राणा ने 10 हजार मीटर की दौड़ में रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था वे सहारनपुर के श्री संदीप पुंडीर के निर्देशन में अभ्यास कर रहे है और आज प्रिंस कुमार ने जो चांदी का पदक जीता है वे सहरानपुर के ही वरिष्ट खिलाड़ी श्री पोपिन कुमार के निर्देशन में अभ्यास कर रहे है। दोनों खिलाड़ियों को सहारनपुर शहर विधायक संजय गर्ग, श्रीमती सुषमा बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, चो ईश्वर पाल सिंह, मुस्तकीम अंसारी, डॉ. संदीप गुप्ता, संदीप पुंडीर, अविनाश कुमार, पोपिन कुमार, संजय कुमार, रुबिका नेगी, संजीव नेगी, प्रवीण कश्यप, संजय तोमर, भूपेंद्र सिंह, राम शरण , जूली पुंडीर, सरिता प्रजापति आदि ने बधाई दी है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web