सहारनपुर। अखिल भारतीय कश्यप नवयुवक समिति की बैठक में विजय कश्यप को योगी सरकार के मंत्रीमण्डल में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया गया।
महर्षि बाबा कालू मंदिर के प्रांगण में आयोजित बैठक मे बोलते हुए प्रदेश महासचिव कांशीराम कश्यप ने कहा कि विजय कश्यप ने सदैव ही समाज हित में कार्य किये हैं। जिनके फलस्वरूप उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रीमण्डल में शामिल किया गया है, यह पूरे समाज का सम्मान है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मोहन कश्यप ने कहा कि शीघ्र ही नगर आगमन पर मंत्री विजय कश्यप का स्वागत किया जायेगा। इसके लिए उनसे समय भी मांगा जा रहा है। जिलाध्यक्ष सत्यपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विजय कश्यप को राज्यमंत्री बनाकर पूरे कश्यप समाज को सम्मान देने का काम किया है, इसलिए समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान कमल कश्यप, ब्रजपाल, सुरेश, श्रीमती राकेश कश्यप, रेखा कश्यप, चन्द्रकांत कश्यप, सतीश कश्यप, सुधीर कश्यप, समय सिंह, शीशपाल, शिव कुमार, मिथलेश संजीव कश्यप आदि मौजूद रहे।