• Home
  • >
  • खेलो इंडिया में सहारनपुर के विजय कश्यप ने झटका रजत
  • Label

खेलो इंडिया में सहारनपुर के विजय कश्यप ने झटका रजत

CityWeb News
Sunday, 12 January 2020 05:09 PM
Views 337

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। भारतीय खेल मंत्रालय के तत्वाधान में तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 20 खेलो में असम की राजधानी गुवाहाटी में 11 जनवरी से प्रारम्भ हो गए है। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त सुपर स्तर की रास्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सर्वश्रेष्ठ यूथ 17 व 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे है जिनका चयन या तो रास्ट्रीय खेल संघ के या स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से किया गया है।
उक्त खेलो इंडिया गेम्स में उत्तर प्रदेश के एथलेटिक्स खेल के चयनित खिलाड़ी सहारनपुर के जिला एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री लाल धर्मेन्द्र प्रताप के निर्देशन में गुवाहाटी में भाग ले रहे है जो कि सहारनपुर के लिए गर्व की बात है। इससे भी अधिक गर्व की बात यह है कि एथलेटिक्स खेल के प्रथम दिन 11 जनवरी की प्रतियोगिता में सहारनपुर के विजय कश्यप ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा कर उत्तर प्रदेश की झोली की मैडल श्रृंखला की भड़ोत्री कर सहारनपुर का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि के लिये विजय कश्यप व उनके प्रशिक्षक श्री लाल धर्मेन्द्र प्रताप को जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के विधायक श्री संजय गर्ग, श्रीमती सुषमा बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, चो ईश्वर पाल सिंह, मुस्तकीम अंसारी, डॉ. संदीप गुप्ता, संदीप पुंडीर, अविनाश कुमार, रुबिका नेगी, संजीव नेगी, प्रवीण कश्यप, संजय तोमर, राम शरण , जूली पुंडीर, सरिता प्रजापति, प्रवेश सैनी, आदि की तरफ से कोटिशः भदायिया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web