• Home
  • >
  • विजय गुप्ता बने भाजपा शारदा मंडल के अध्यक्ष
  • Label

विजय गुप्ता बने भाजपा शारदा मंडल के अध्यक्ष

CityWeb News
Tuesday, 24 December 2019 06:37 PM
Views 552

Share this on your social media network

सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भाजपा के मण्डल अध्यक्षो की सूची जारी कर दी गई है। मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि विजय गुप्ता को महानगर भाजपा के शारदा मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने विजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो दायित्व विजय गुप्ता को दिया गया है, उसका पूर्ण रूप से निर्वाह करेंगे। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया गया है, उसके लिए वह भाजपा महानगर अध्यक्ष व पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। विजय गुप्ता को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महामंत्री नरेश धनकर, किशोर शर्मा, प्रेमपाल कटारिया, नीरज माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, योग चुघ, मनोज ठाकुर, भगत सिंह, अमित गर्ग, विशाल दुआ व सभी पार्टी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web