• Home
  • >
  • शातिर महिला चोर ने अंगूठियां उडाई
  • Label

शातिर महिला चोर ने अंगूठियां उडाई

CityWeb News
Friday, 04 October 2019 07:26 PM
Views 603

Share this on your social media network

अरविंद सिसौदिया।
नानौता। दिनदहाडे एक शातिर महिला ने एक सर्राफ की दुकान से आंखो में धूल झोंककर करीब 35 हजार रूपए की दो सोने की अंगूठियो पर हाथ साफ करते हुए चली गई। दुकानदार को संशय होने पर उसका भागकर पीछा किया गया जहां उसे करीब सौ मीटर की दूरी पर पकडकर उससे दोनो अंगूठी बरामद करते हुए चेतावनी देकर छोड दिया गया।
नगर के मेन बाजार में प्राची जैन द्वारा सर्राफ की दुकान कर रखी है। शुक्रवार की शाम एक महिला उसकी दुकान पर पंहुची और सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही। महिला सर्राफ द्वारा उसको कई अंगूठियां दिखाई गई। इसी दौरान सर्राफ के पास अन्य ग्राहक भी आ पंहुचे और वह उनको जेवरात दिखाने में व्यस्त हो गई। बताया जाता है कि इसी दौरान शातिर महिला द्वारा सर्राफ की आंखो में धूल झौंकते हुए दो अंगूठियों को अपने थैले में डालते हुए कोई पंसद नहीं आने की बात कहते हुए दुकान से उठकर चली गई। सर्राफ को महिला पर कुछ शक हुआ। तो बाजार के दुकानदारों के साथ मिलकर उसका पीछा किया गया। करीब एक सौ मीटर दूर थाने के पास जाकर दुकानदारों ने शातिर महिला चोर को पकड लिया। महिला द्वारा भागने का प्रयास भी किया गया। लेकिन अपने को घिरा देख वह भागने में असफल रही। जिसके थैले की चैकिंग के दौरान दो सोने की अंगूठियां पाई गई। दुकानदारों द्वारा महिला चोर को चेतावनी देते हुए छोड दिया गया। तो वहीं महिला इसके बाद एक कालौनी की दीवारा फांदकर फरार हो गई। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो वह उसे ढंूढते नजर आएं। लेकिन नहीं मिल पाई। उधर महिला सर्राफ ने बताया कि उक्त अंगूठियों की कीमत करीब 35 हजार रूपए थी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web