सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। आगरा में हुए रंगोडे कार्यक्रम में वैष्णवी नृत्यालय के साधकों का जलवा छाया रहा। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार, संस्कार भारती व मिल्टन पब्लिक स्कूल द्वारा रंगोडे 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगमंच व नृत्य प्रतियोगिता ममें 37 राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सहारनपुर के वैष्णवी नृत्यालय के साधकों ने अपनी कला के बल पर अनेक पदक जीते। कत्थक नृत्य के सीनियर वर्ग में वैष्णवी गु्रप, लोक नृत्य के सीनियर वर्ग में वैष्णवी ग्रुप व कैम्प फायर समूह नृत्य में वैष्णवी गु्रप ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर एकल के दौरान लोकनृत्य में नव्या वत्स प्रथम व सीनियर एकल में कत्थक नृत्य में अनुश्री पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया। आगरा में हुई इस प्रतियोगिता में वैष्णवी ग्रुप के साधकों की उपलब्धि पर नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।