सहारनपुर। कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता शुक्रवार को सोफिया मार्किट स्थित धन्नजय मित्तल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने मनीष गुप्ता को बुके एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया। व्यापारियों ने मनीष गुप्ता को व्यापार में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। जीएसटी की विसंगतियों से पैदा हो रही समस्याओं का जिक्र किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की जानकारी दी। कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं की समाधान का निवारण कराया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी नेता दिनेश सेठी, राजकुमार मक्कड़, अखिलेश मित्तल आदि मौजूद रहे।