• Home
  • >
  • वाॅक फाॅर वाटर रैली के माध्यम से बताई पानी की उपयोगिता
  • Label

वाॅक फाॅर वाटर रैली के माध्यम से बताई पानी की उपयोगिता

CityWeb News
Friday, 20 September 2019 04:25 PM
Views 651

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। मशहूर एनआरआई फैशन डिजाइनर और एक्टिविस्ट डॉ. संजना जॉन और देश के जाने माने पत्रकार परवेज सागर ने वाॅक फाॅर वाटर नामकएक देश व्यापी अभियान की शुरूआत की है। वाॅक अभियान के अंतर्गत सहारनपुर नगर में स्मार्ट एजुकेशन एंड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) सेवा और परवेज सागर फॉउन्डेशन, इंडिया अपनी सहयोगी संस्था पर आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले जल संरक्षण के वाॅक फाॅर वाटर रैली का आयोजन किया। नगर निगम सहारनपुर के कार्यालय परिसर से वाॅक फाॅर वाटर रैली का शुभारंभ केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य और प्रख्यात फैशन डिजाइनर डॉ. संजना जॉन, मेयर संजीव वालिया, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, वरिष्ठ पत्रकार परवेज सागर और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज और गुरुनानक ब्वॉयज इंटर कॉलेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं के साथ सेवा और पीएसएफ के सैंकडो स्वंयसेवी शामिल हुए। रैली नगर निगम परिसर से निकलकर गुरुद्वारा रोड़ होते हुए गांधी पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष जाकर समाप्त हुई। रैली समाप्ति के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजना जॉन ने कहा कि पूरी दुनिया पानी के संकट से जूझ रही हैै। दुनिया के कई देशों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी पानी को लेकर परेशानी खड़ी हो रही है। देश के कई शहर पानी की किल्लत का सामना कर रहे है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम पानी को बचाने की कोशिश करें। इसी बात को लेकर हम जनता के बीच जा रहे है। हमने वॉक ऑफ वॉटर अभियान शुरू किया है। यह अभियान देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में आयोजित किया जा रहा है। सांसद हाजी फजर्लुरहमान ने गांधी पार्क में बच्चों को संबोंधित करते हुए कहा कि पानी कुदरत की एक अनमोल देन है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. पानी बचाने की शुरूआत हमें अपने घरों से ही करनी चाहिए। सेवा और पीएसएफ इंडिया इस महत्वपूर्ण अभियान को संचालित करने के लिए बधाई की पात्र है। इंसानियत का तकाजा भी यही है कि भविष्य के लिए पानी को बचाया जाए। मेयर संजीव वालिया ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा, पीएसएफ और पार आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट का यह देशव्यापी अभियान प्रशंसनीय है। देश की अन्य संस्थाओ को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। निगर निगम सहारनपुर वॉक ऑफ वॉटर अभियान का समर्थन करता है। उन्होंने सहारनपुर नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सभी अपने स्तर पर पानी बचाने के प्रयास करें। वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा पानी की बर्बादी आरओ वॉटर प्लांट से होती है। हमें इसकी बजाय वैकल्पिक तरीकों पर ध्यान देना चाहिए।घरों में पानी परोसते वक्त आधा गिलास पानी ही दें। ताकि पानी की बचत हो। घरों में यानी किचन में पानी की बर्बादी को भी रोकना चाहिए. घरों से जल संरक्षण की शुरूआत होनी चाहिए । सेवा और पीएसएफ के संस्थापक परवेज सागर ने डॉ. संजना जान, सांसद हाजी फजर्लुरहमान, मेयर संजीव वालिया और महेंद्र तनेजा का आभार जताते हुए कहा कि यह देश व्यापी अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए, ताकि यह अभियान सबका अभियान बन जाए।इससे पहले शैरीन, आयशा और नमरा ने जल सरंक्षण पर एक विशेष गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक नीना धींगरा और एम. तनवीर ने सभी मेहमानों का आभार जताया. कॉमरेड शरीफ अहमद ने इस अभियान को मोहल्ला और वॉर्ड स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नोएडा से खुशी साहा, रामपुर जनपद से दुआ, खुश्बु और शमी, आगरा से रमीज राजा, आसिफ प्रधान, नगर निगम से अमित तोमर, ए.एस. सहारनपुरी, मेघा, जीनत, गुरु सिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, प्रिंसिपल मनमोहन चैहान, बलविंदर कौर आदि समेत सैंकडो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन विंग कमांडर (रिटायर्ड) रोमेल ल्यूक ने किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web