सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों की ओर से की गई शिकायत पर नानौता थाना पुलिस ने एक अज्ञात सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से काम कर लौट रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। दोनों ही युवक पास के ही गांव के बताये जाते है। छेड़छाड़ की शिकार किशोरी के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग खडे़ हुए। घर लौटी किशोरी ने अपने माता-पिता को सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों एक अज्ञात सहित दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर पुलिस को दी। नानौता थानाध्यक्ष ने मामले में बारे में बताया कि एक अज्ञात सहित दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गंगोह सीओ को जांच सौंपी गई है। युवको ंकी तलाश में दबिशे दी जा रही है।