सिटीवेब न्यूज।
नागल। चकरोड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के ग्राम इशाकपुर में दो पक्षों के बीच चकरोड को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही ओर से लाठी-डंडे चल गये, जिससे दोनों ही पक्ष के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।