सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार पी.के आदेशानुसार जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के दिशा निर्देशन में सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने टीम के साथ मिलकर दो अभियुक्तों उस्मान पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला पश्चिमी अफगानान थाना सरसावा जनपद सहारनपुर व अमजद पुत्र ताहिर निवासी हुसैनपुर थाना सरसावा सहारनपुर को भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम के साथ मिलकर लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रहे हैं। उनके इस कार्य से क्षेत्र में अवैध धंधों में लिप्त लोगों में भय बना हुआ है।