• Home
  • >
  • बिना वीजा के रह रहे पकड़े गए दो नाइजीरियाई
  • Label

बिना वीजा के रह रहे पकड़े गए दो नाइजीरियाई

CityWeb News
Wednesday, 19 April 2017 05:00 PM
Views 1374

Share this on your social media network

जिले में चलाए जा रहे विदेशी की पहचान सत्यापन अभियान के दौरान दो नाइजीरियाई युवकों फिडलीस चाइडी नउलू व ओनयू बुची एंथोनयो को बिना वीजा के रहते हुए एलआइयू व पुलिस की टीम ने पकड़ा है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि दोनों नाइजीरियाई युवक 2015 से ग्रेटर नोएडा में बिना वीजा के रह रहे थे। उनकी वीजा अवधि 2015 में समाप्त हो गई थी। दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। पुलिस की जांच के दौरान दोनों की गतिविधियां संदिग्ध भी पाई गई हैं। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया था। जिले में इन दिनों विदेशी की पहचान सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को एलआइयू व पुलिस की टीम ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में स्थित इंपीरिया रेजीडेंसी पहुंची। वहां रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने देखा कि दो विदेशी पीछे के रास्ते से दीवार कूदकर भागने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से पासपोर्ट व वीजा मांगा तो दोनों दिखाने में असमर्थ रहे। दोनों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एलआईयू इंस्पेक्टर दोनों अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। दोनों नाइजीरियाई युवकों का मेडिकल कराकर दूतावास को सौंप दिया गया है। जल्द ही दोनों को उनके देश वापस भेजा जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web