नई दिल्ली(3 अकटूबर): वरुण धवन स्टारर फिल्म 'जुड़वां 2' ने महज 4 दिनों में 75 करोड़ रु. का आकंड़ा पार कर लिया है। गांधी जयंती की छुट्टी का इस कॉमेडी फिल्म को जमकर फायदा मिला और सोमवार को फिल्म के खाते में 18 करोड़ रु. आए।
- इसी के साथ फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 77.25 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है।
- शुक्रवार को 16.10 करोड़, शनिवार को 20.55 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने 22.60 करोड़ रु. बटोरे। जबकि, सोमवार यानी गांधी जयंति को फिल्म के खाते में 18 करोड़ रु. आए है।
- दशहरे के मौके पर रिलीज हुई 'जुड़वां 2' को शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार की छुट्टी का फायदा मिला है।