सिटीवेब/प्रीति चंद्रा।
सहारनपुर। जिला अस्पताल के टीबी सेनेटोरियम में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मलेरिया एवं वीवीडी रोग नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं को श्रीमति शिवांका गौड़ ने संचारी रोग के नियंत्रण के उपाये बताये। उन्होंने बताया कि बुखार अलग अलग तरीके के होते हैं। उनकी पहचान व लक्षण भी अलग होते हैं। इसलिए इनकी पहचान बहुत जरूरी है। इसी आधार पर ईलाज करने में आसानी होती है।