• Home
  • >
  • केएलजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी यातायात की जानकारी
  • Label

केएलजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी यातायात की जानकारी

CityWeb News
Tuesday, 19 November 2019 06:44 PM
Views 543

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा केएलजी पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो व साईबर अपराध के बारे में बताया। यातायात निरीक्षक तेज प्रताप सिंह द्वारा वाहन चलाते समय हैलमेट की उपयोगिता, सीटबेल्ट व अन्य यातायात नियमों के बारे मे जानकारी दी गयी। यातायात उपनिरीक्षक पवन कुमार तोमर द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात संकेतो के विषय मे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम मे प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र चैहान, के0एल0जी0 पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती बबीता मलिक, समस्त स्कूल स्टाॅफ एंव यातायात पुलिस से हेड कांस्टेबल जावेद, रविन्द्र व विकास उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web