बीएम कश्यप।
सहारनपुर। बिजली की दरों में की गई बढ़ोत्तरी का विरोध लगातार जारी है। बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस किये जाने की मांग को लेकर कपड़ा व्यापारियों ने घंटाघर चैक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम नांरग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में वृद्वि करना जनता के साथ धोखा करना है। मूल्य वृद्धि को जल्द से जल्द वापस किया जाये। इस अवसर पर महानगर प्रभारी विनित कर्णवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सेठी, रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल, विरेन्द्र कुमार बहल, महामंत्री दीपक जैन, महानगर मीडिया प्रभारी अमित महेश्वरी, अनिल धारिया, दीपक जैन, सुभाष सचदेवा, जोगिन्दर सिंह, बलबीर सिंह छाबड़ा, राजेन्द्र हंडा, विजय खुराना, शोयब आलम, सनी, गुलशन तनेजा, अशोक भंडारी, आदि मोजूद रहे।