जितंेद्र मेहरा।
सहारनपुर। विद्युत दरें बढ़ाये जाने पर सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल ने रोष जताया। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से बढ़ायी गई विद्युत दरों को अविलम्ब वापस किये जाने की मांग की।
शनिवार को सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को प्रेषित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि विद्युत दरों में लगातार बढ़ोत्तरी से आम जनता व व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में 8 से 15 प्रतिशत की वृद्धि को असहनीय बताया। महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी, हर वर्ग के लोग महंगाई से त्रस्त हैं। उद्योग बंदी के कगार पर हैं। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि से हर वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर निःशुल्क बिजली व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने जनहित में विद्युत की बढ़ी दरेंएवं 45 दिन का औसत एडवांस बिल जमा कराने का आदेश अविलम्ब आपस कराये जाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौान सौरभ बब्बर, मुराद अली, ज्ञानचंद सचदेवा, वीरेंद्र बहल, गौरव चैहान, शिवा पालिवान, अमन वर्मा, सुशील राजपूत, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।