सहारनपुर। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को संबोधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को प्रेषित किया गया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के तय कार्यक्रम के अनुसार समस्त सफाई मजदूर संगठन, नगर निगम के कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम, नगरपालिका, एवं नगर पंचायतो मे निजीकरण किये जाने व रिक्त पड़े पदो पर स्थायी नियुक्ति किये जाने के सम्बन्ध मे प्रदेश व्यापी आन्दोलन के लिए विशेष रुप से सहयोगी संगठन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रान्तिकारी मोर्चा, अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियो के नेतृत्व मे मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहॅुचे और अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। कहा कि यदि उनकी मांगो को नहीं माना गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो मे बृजमोहन चनालिया, चेतन, सोनी आजाद, सुनील , राजकुमार जौलान, रघुवीर सिंह चन्देल, मनमोहन सूद, धीरज आजाद, विनोद घावरी, डा0 दिनेश कल्याण, तिलकराज, राजकमल गौतम, सतीश आदिवाल रामकिशन, विनोद, अमन कुमार, रितेश चौहान आदि उपस्थित रहे।