• Home
  • >
  • सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव के लिए खरीदे गये कुल 23 पर्चे
  • Label

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव के लिए खरीदे गये कुल 23 पर्चे

CityWeb News
Monday, 16 December 2019 05:43 PM
Views 629

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट की चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 23 पर्चे खरीदे गये। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि प्रगतिशील अधिवक्ता मंच एवं एकता मंच की ओर से रविंद्र तोमर ने अध्यक्ष, अमीर खान ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन सिंह ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित गुप्ता ने महासचिव, धर्मेंद्र कुमारम ने कोषाध्यक्ष, पकंज शर्मा व गौरव चड्ढा ने संयुक्त सचिव पद के लिए पर्चे खरीदे। इसके अलावा रतिश मोहन शर्मा, पारूल सिंघल, अभिषेक शर्मा ने भी पर्चे खरीदे। ठाकुर बिशम्बर सिंह पुंडीर गुट की ओर से राजेंद्र सिंह चैहान ने अध्यक्ष, मुनीश कुमार शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष , विपिन कश्यप ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता ने महासचिव, महेश कुमार शर्मा ने कोषाध्यक्ष, कुमारी गरिन व श्रीमति सिम्मी रानी ने संयुक्त सचिव पद के लिए पर्चे खरीदे। इसके अलावा योगेश कुमार काम्बोज, विशाल सिंह सैनी, रामबीर सिंह, मोहित सिंह ने भी सदस्यों के लिए पर्चे खरीदे। एक पर्चा स्वतंत्र उम्मीदवार संजय कुमार नौसरान ने महासचिव पद के लिए खरीदा। उन्होंने बताया कि पर्चे खरीदने की पूरी प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी अजय मित्र वत्स, आशुतोष सहगल, प्रणय आदियान, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web