• Home
  • >
  • कांग्रेस की बैठक में 2022 के चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Label

कांग्रेस की बैठक में 2022 के चुनाव को लेकर कसी कमर

CityWeb News
Sunday, 16 February 2020 07:34 PM
Views 413

Share this on your social media network

-मजबूत संगठन 2022 के प्रदेश आम चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सहारनपुर मंडल के प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू शामिल हुए। इनके अलावा किसान जन जागरण यात्रा के प्रभारी मनोज चैहान एवं संजय कटारिया उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन चैधरी हाशिम ने किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए श्री गुड्डू ने उनके बायोडाटा लेकर हाईकमान को भेजने की बात कही जिसके पश्चात जनपद सहारनपुर एवं महानगर सहारनपुर की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई, साथ ही साथ जनपद के सभी 11 ब्लॉक अध्यक्षों एवं 9 नगर अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि मजबूत संगठन 2022 के प्रदेश आम चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी लेने के लिए वही कार्यकर्ता आगे आए जो पार्टी को अपना समय दे सकें। संगठन में निष्क्रियता को कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रियता, समर्पण एवं कर्तव्य परायणता से ही संगठन मजबूत होता है। हमें मेहनतकश और इमानदार कार्यकर्ताओं को आगे लाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपनी होगी और यही आज उनकी सहारनपुर यात्रा का मकसद है। उन्होंने कहा कि समस्त फ्रंटल संगठनो एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों को जिला एवं महानगर की कमेटियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा तभी हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। बैठक के पश्चात श्री गुड्डू ने समस्त कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत की। जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि वे शीघ्र ही ईमानदार एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की कमेटी का गठन कर उसे माननीय प्रभारी जी के माध्यम से हाईकमान की स्वीकृति हेतु प्रेषित करेंगे। प्रदेश सचिव सत्यम संयम भूरिया सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शशी वालिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र कपिल, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील अंबोली, कांग्रेस नेत्री डॉक्टर के के सैनी, अशोक सैनी, संजीव कौशल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चैधरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, गौरव वर्मा, अमित कंबोज, अशोक शारदा, अक्षय कुमार, अनिल चैहान, नसीब खान, शक्ति जयसवाल, अब्दुल कादिर त्यागी, इनाम मुखिया, मोहम्मद फाजिल, अबरार मिर्जा, जादोराम गुप्ता, तंजीम सिद्दीकी, ओमपाल सिंह, संजय पवार, गुलफाम अंसारी, गुलफाम मलिक, सरदार, सरबजीत सिंह धीर, चेतन लाल, सोनू पठान, राजा फरीद, सरदार हनी सिंह, हाजी एहसान अंसारी, मुजाहिर आलम आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web