सिटीवेब/प्रीति चंद्रा।
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की समीक्षा बैठक हकीकतनगर मैदान में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश व मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में आगामी रणनीति तैयार की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों ने एक-एक वोट देकर भाजपा को केंद्र व प्रदेश में लाने का काम किया। लेकिन आज किसान परेशान है। किसानो पर मुकदमें किये जा रहे हैं। किसान अपने गन्ने के भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा है।